Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शमशान घाट में शवदाह को लेकर दो पक्षों में हुआ बवाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में नगरपालिका चिलियानौला के वार्ड नंबर सात स्थित शमशान घाट में शवदाह को लेकर बवाल हो गया।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नगर के चिलियानौला निवासी एक वृद्धा का निधन हो गया था। नगरपालिका चिलियानौला के वार्ड नंबर सात में बोरा समुदाय के पुश्तैनी श्मशान घाट पहुंचे। लोगों को शवदाह की तैयारी करते देख आदर्श कालोनी के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने यहां शवदाह का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ठीक ऊपर से कालोनी है। ऐसे में यहां शवदाह नहीं किया जा सकता है। वहीं शवदाह की तैयारी कर रहे लोगों का कहना था कि वह बोरा समुदाय का पुश्तैनी श्मशान घाट है। वृद्धा ने भी इसी श्मशान घाट में अंत्येष्ठि करने की इच्छा जताई है। विरोध कर रहे लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और शवदाह रोकने की मांग की।

शांत हुआ मामला

सूचना के बाद प्रभारी तहसीलदार हेमंत माहरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस बार शवदाह कर भविष्य में इस पर रोक लगाने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ।

Exit mobile version