Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां मकान के पीछे एक पुलिसकर्मी का संदिग्ध हालातों में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार की शाम को लिंक रोड तल्ला थप्लिया होंडा शोरूम से 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक शव मिलने के हड़कंप मच गया।

पुलिस में सिपाही आ मृतक

जानकारी के अनुसार शाम के समय यहां शव पर‌ बच्चों की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने आसपास स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पंहुच कर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां संदिग्ध हालातों में एक आदमी का शव मिला। मौके पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा व पुलिस टीम पंहुची। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त की गई। जिसमे मृतक का नाम अनिल रावत बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि मृतक पुलिस का एक सिपाही हैं। जो हाल ही में उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा पंहुचा था। शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version