Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव के दौरान एक्जिट पोल पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, स्थानीय मीडिया के लिए भी लागू होंगे निर्देश- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक्जिट पोल पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सुबह सात बजे से एक जून शाम साढ़े छह बजे तक कोई भी संभावित परिणामों का प्रकाशन व प्रचार प्रसार नहीं कर पाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्देश स्थानीय स्तर की मीडिया के लिए भी लागू होंगे। साथ ही निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version