Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दिए यह आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा आज दिनांक- 06.02.2024 को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त पुलिस अधि0/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गयी।
    
दिए यह निर्देश

सीओ अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित पुलिस अधि0/कर्म0गणों को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने कर्तव्यों का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से पालन करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। उक्त गोष्ठी में पुलिस कार्यालय व संचार शाखा के अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे एवं जनपद के पुलिस लाईन,थाना व फायर स्टेशन प्रभारी अपने-अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Exit mobile version