Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शहर के इन वार्डों की बदलेगी तस्वीर, पार्किंग और कॉम्प्लेक्स के लिए चिह्नित हुई जगह, DPR तैयार करने के आदेश




अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की कवायद तेज हो गई है।


किया निरीक्षण


इसी क्रम में बीते कल बुधवार, 6 मई 2026 को महापौर और नगर आयुक्त सहित उच्चाधिकारियों की टीम ने शहर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और निगम कर्मचारियों के आवास के लिए भूमि का चयन किया गया। निरीक्षण टीम में महापौर, नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अवर अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता, अमीन और आर्किटेक्ट शामिल रहे। टीम ने निम्नलिखित वार्डों का दौरा किया। जिसमें लक्ष्मेश्वर, पाण्डेखोला, शैल, रजत जयंती पार्क (NTD) राजपुरा।


विकास कार्यों के लिए ब्लू प्रिंट तैयार


​निरीक्षण के दौरान आर्किटेक्ट और तकनीकी टीम की मदद से इन स्थानों पर भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्थलों को चिह्नित किया गया। शहर में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए उपयुक्त स्थान चिह्नित किए गए। वार्डों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है।

नगर निगम के कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास की व्यवस्था हेतु भी स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।


महापौर और नगर आयुक्त ने दिए यह कड़े निर्देश


निरीक्षण के बाद महापौर और नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चिह्नित किए गए सभी स्थलों और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तत्काल तैयार की जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी देरी के फाइल प्रस्तुत करें ताकि विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके।

Exit mobile version