अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के गुरड़ाबांज में एक व्यक्ति के घर से वाहन को उठाकर ले जाने और उसे क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।
पुलिस में दी तहरीर
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में विक्रम सिंह बिष्ट निवासी ग्राम- गुरडा पोस्ट गुरड़ाबांज ने
तहरीर दन्यां थाने में दी है। जिसमे बताया है कि 25 फरवरी 2025 को प्रातः चार बजे वह सोया था। इस दौरान रितिक गुर्जर हाल निवासी ग्राम गुरड़ा, पोस्ट गुरडाबांज और दीपक सिंह बिष्ट निवासी ग्राम काफली पोस्ट धौलादेवी कमरे में आए। वह लोग संख्या-यूके -01डी-8500 की चाबी बिना उन्हें बताए कमरे से ले गए। इसके बाद वह वाहन को चलाकर ले गए और धौलादेवी के जंगल में वाहन को फेंक दिया। दूसरे किरायेदार सुरेश अंडोला को बताया कि नशे की हालात में गाड़ी खाई में गिर गई है। सूचना मिलने पर वह सुरेश अंडोला के साथ मौके पर गए। उन लोगों ने बताया कि गाड़ी उनसे नशे की हालत में खाई में गिर गई। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कहा कि शिकायत करने की बात पर वाहन बनवाने की बात कहीं। लेकिन अब आनाकानी कर रहे हैं।
जांच शुरू
जिसके बाद थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।