Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चोरों के बुलंद हौंसले, मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उड़ाई नकदी, मचाया उत्पात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में पटवारी क्षेत्र बौली के दयौना में चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी उड़ा ली।

चोरों को पकड़ने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान अंजली नेगी ने बताया कि चोरों ने माता मंदिर दयौना में चोरी की। यहां रखे दानपात्र को निशाना बनाते हुए अंदर रखी 35 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद भी चोर उत्पात मचाते रहे। पास में ही कुबेर सिंह और राजेंद्र सिंह के दुकानों के ताले भी तोड़ दिए। हालांकि चोर यहां से चोरी करने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना का पता लोगों को शुक्रवार सुबह चला। जिसके बाद मंदिर में चोरी और दुकानों के ताला तोड़ने की सूचना एसडीएम को दी गई। जिस पर इस मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

Exit mobile version