Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चोरों के हौंसले बुलंद, चाकू की नोक पर मजदूर को लूटने का प्रयास, पुलिस की जांच जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा भी बीते कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग के साथ लुटपाट हुई थी। जिसने बाद अब दो दिन पहले एक मजदूर के साथ भी चोरी का प्रयास किया गया।

जांच कर रहीं पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर बुजुर्ग से लूट की गई वहीं एक मजदूर से भी नकाबपोशों ने लूट का प्रयास किया। जिस पर मूलरूप से नेपाल निवासी अमर बहादुर थापा ढूंगाधारा मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। उसने बताया कि बीते शनिवार रात वह नंदादेवी मंदिर ढूंगाधारा निवासी एक व्यक्ति का किराना का सामान ले जा रहा था। इसी बीच एडम्स स्कूल के पास दो नकाबपोशों ने उसे पकड़ लिया और चाकू की नोक पर स्मार्ट फोन छीनकर जेब की तलाशी लेने लगे। जेब में पैसे नहीं थे। उसने साहस दिखाते हुए एक नकाबपोश को पकड़ लिया और उससे अपना फोन वापस लिया। शोर मचाने पर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version