Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के घर में चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के गहने लेकर फरार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां बीएसएनएल कॉलोनी रानीखेत में किराए पर रह रहे शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के घर में चोरी की वारदात हुई है।

चोरी की घटना

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि जीआईसी जैनोली के प्रवक्ता रमेश राम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह सात सितंबर को परिवार सहित दमुवाढूगा हल्द्वानी गए थे। सात सितंबर की सुबह बीएसएनएल अधिकारी कैलाश सिंह ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला था और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। वहां से सोने-चांदी के गहने गायब थे। वहीं कुछ गहने अलमारी के नीचे गिरे हुए थे।

जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुए गहनों की बरामदगी की मांग की है‌ और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version