Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बंद हुए स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़ा ताला, चुरा ले गए सामान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में द्वाराहाट ब्लॉक में बंद हो चुके प्राथमिक विद्यालय भंटी में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

स्कूल का तोड़ा ताला

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय भंटी में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर इसमें रखा मजदूरों का सामान चुरा लिया।

मजदूरों का सामान चोरी

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र ने बताया कि छात्रसंख्या शून्य होने से विद्यालय बंद हो चुका है, इसमें मजदूरों को रखा गया था। इस विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है। राजस्व पुलिस जांच कर रहीं हैं।

Exit mobile version