Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लिट्रेचर फेस्टिवल के तृतीय चरण का आगाज, महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से बिखेरा स्वाद का जादू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के द्वारा आयोजित अल्मोडा लिट्रेचर फेस्टिवल के तृतीय चरण का आगाज आज रविवार को महिलाओं के लिए पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है।

25 प्रतिभागी टीमों ने किया प्रतिभाग

जिसमें महिलाओं ‌द्वारा कुमाउनी पारंपरिक व्यंजन तथा एक अन्य व्यंजन घर से बनाकर लाने थे। प्रतिभागियों से आग्रह किया गया था कि आमा की रेसिपी और उन्हीं के स्वाद का अनुसरण करते हुए परंपरागत विधि को पुनः उजागर किया जाये। अन्य व्यंजन में अपनी रचनात्मक पाककला का परिचय देने के लिए प्रतिभागी स्वतंत्र थे। आज सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागी टीमों के द्वारा स्वाद का जादू बिखेरा गया।

यह रहें पहाड़ी व्यंजन शामिल

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पाककला में निपुण मीरा जोशी, प्रो. इला साह, एवं परवीन हामिद शामिल रहे। प्रतिभागियों द्वारा पारंपरिक बेहतरीन पहाड़ी पकवान प्रस्तुत किए। जिसमें भटिया, भट का जौला, मास का चैस, सुंदर कला (जौहारी), रस -भात आदि शामिल रहे। कुछ रचनात्मक डिशेज में से केले के कटलेट, भट के कटलेट, सोयाबीन का हलवा आदि रहे।

यह रहें मुख्य अतिथि

यह प्रतियोगिता मुख्य अतिथि लज्जा पन्त एवं विशिष्ट अतिथि विनीता लखचौरा, लता बोरा, अंजलि शर्मा एवं शोभा जोशी और डॉ दुर्गापाल की गरिमामयी उपस्थिति में संम्पन्न हुयी। यह प्रतियोगिता होटल शिखर एवं रेस्टोरेंट के सौजन्य से शिखर होटल के सभागार में संम्पन्न हुयी।

10-12 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

इस प्रतियोगिता के परिणाम 10-12 अक्टूबर को अल्मोडा के मल्ला महल (पुराना कलेक्ट्रेट) में होने वाले अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल के दौरान ही प्रदान किये जायेंगे। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम ‘किचन क्वीन’, ‌द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम ‘मास्टर शेफ गृहलक्ष्मी, और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम ‘थाली की रानी’ कहलाएगी तथा स्वाद संगिनी का खिताब सभी प्रतिभागियों का रहेगा। विजयी प्रतिभागियों को होटल शिखर की तरफ से पारितोषिक प्रदान किया जायेगा।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ वसुधा पंत, दीपा गुप्ता, विनायक पंत, मीनाक्षी पाठक जी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version