Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक के विरुद्ध की यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।‌

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें करीब 30 किरायेदार व मजदूरों का सत्यापन किया। साथ ही 01 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था, जिसके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए  नगद ₹5000 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 04 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम में कार्यवाही करते हुए 1000₹  जुर्माना किया गया।

Exit mobile version