Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हेलमेट न पहनने और रैश ड्राइविंग कर रहे चालकों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

जिस पर दिनांक- 01.10.2024 को सीओ यातायात विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व यातायात निरीक्षक दरबान सिंह के नेतृत्व में इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही हेड कानि0  सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट,कानि0 सूरज कुमार के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं रैश ड्राइविंग कर रहे स्कूटी चालक के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए स्कूटी को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 16 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई और ₹9,000 जुर्माना लगाया गया।

Exit mobile version