Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार पर हुई यह कार्यवाही


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 लोगों का सत्यापन किया गया। चैकिंग में 01 ठेकेदार द्वारा बिना सत्यापन मजदूर रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 5,000/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही लोगों के किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।

Exit mobile version