Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस महाविद्यालय के पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकों के लिए प्रदान की गई इतनी धनराशि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सामाजिक कार्यकर्ता शिवेन्द्र सिंह बोरा की ओर से सोमेश्वर में हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकों के लिए धनराशि प्रदान की गई है।

दी इतनी धनराशि

जानकारी के अनुसार उन्होंने महाविद्यालय के पुस्तकालय के लिए 5100 की धनराशि दी है। उन्होंने प्राचार्य प्रो. अवनेंद्र कुमार जोशी को इसका चैक दिया। इसके अलावा शिवेंद्र जीआईसी सोमेश्वर, राबाइंका व ज्ञानोदय हाईस्कूल सोमेश्वर के बोर्ड टॉपर छात्रों को भी आर्थिक सहायता देकर सम्मानित करते हैं।

Exit mobile version