Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में यह विभाग शुरू, अब बिना सर्जरी होगा गंभीर रोगों का इलाज

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। जिसके तहत यहां फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग शुरू किया गया है।

मरीजों को मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार इससे अब मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक, रीढ़ की हड्डी, नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।‌ साथ ही दवाओं, फिजियोथेरेपी और आधुनिक इंजेक्शन तकनीक से दर्द प्रबंधन होगा। जिसमें मस्तिष्क, जोड़ों, स्नायुबंधन (Ligaments) और टेंडन से जुड़ी समस्याओं का समग्र उपचार होगा। शारीरिक अक्षमता से जूझ रहे मरीजों की कार्यक्षमता सुधारने पर विशेष ध्यान।‌ इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि इस विभाग के खुलने से स्थानीय मरीजों को अस्पताल में ही विशेषज्ञ सुविधाएं और बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सकेगी।

Exit mobile version