Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UCC लागू होने से पूर्व हुए विवाहों का पंजीकरण कराने पर मिलेगी यह छूट, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने से पूर्व हुए विवाहों का पंजीकरण कराने पर छूट मिलेगी।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जिसमें विवाह पंजीकरण के निर्धारित शुल्क 250 रुपये की छूट मिलेगी। यह छूट 26 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि गृह अनुभाग उत्तराखंड शासन की अधिसूचना के अनुसार समान नागरिक संहिता नियमावली उत्तराखंड के तहत ऐसे नागरिक जिनका विवाह इस संहिता के लागू होने से पूर्व हुआ हो, लेकिन उनके विवाह का पंजीकरण न हुआ हो उन्हें विवाह पंजीकरण के निर्धारित शुल्क 250 रुपये से छूट प्रदान की गई है।

Exit mobile version