Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ​’जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा!’ रात-दिन जनता की सेवा में डटे पार्षद अमित साह मोनू, झिंझाड़ वार्ड में हुआ भव्य स्वागत

अल्मोड़ा: झिंझाड़ वार्ड में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में निरंतर सक्रियता को देखते हुए वार्डवासियों द्वारा पार्षद अमित साह ‘मोनू’ का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बुजुर्ग परिवार की समस्या का समाधान कराने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।‌ वार्डवासी खजान काण्डपाल ने बताया कि मोहल्ले में एक बुजुर्ग परिवार के घर के पास की दीवार और रास्ता लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। इससे बारिश का पानी घर के भीतर घुस रहा था और मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। पार्षद अमित साह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलाधिकारी अंशुल सिंह और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया, जिसके बाद क्षतिग्रस्त मार्ग का तत्काल निर्माण कराया गया।

नशे के खिलाफ भी पहल

वार्डवासियों ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से बेतरतीब ढंग से बिछी पेयजल लाइनों के कारण लोग परेशान थे। पार्षद ने जल संस्थान से वार्ता कर इन पाइप लाइनों को सुव्यवस्थित कराने की पहल की है। इसके अलावा वार्ड के क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए भी संबंधित विभागों के समक्ष लगातार आवाज उठाई जा रही है। वार्ड को संगठित करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए ‘मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति’ का गठन किया गया। पार्षद अमित साह ने कहा कि यह समिति मोहल्ले, वार्ड और नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी।

रहे उपस्थित

इस समारोह में भास्कर तिवारी, जगदीश चंद्र तिवारी, खजान कांडपाल, पंकज कनवाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, अरुण बिष्ट, भोपाल सिंह शाही, शक्ति सिंह, केतन पांडे, विवेक लोहनी, भारत भट्ट, संजय चौहान, लोकेश तिवारी, जय गुरुरानी, विनोद जोशी, पीयूष वर्मा, सागर गुरुरानी, विवेक तिवारी, नीमा गुरुरानी, रजनी पंत, चंद्रा भट्ट, दया तिवारी, दया वर्मा, गुड्डन भंडारी, दीपा भट्ट, किरन साह, हेमा भंडारी, प्रिया भंडारी, माही, मीना सलारिया, मीना मठपाल, भावना तिवारी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version