Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इतने करोड़ से विकसित होगा जिले का यह कत्यूरीकालीन मंदिर, होंगे यह सौंदर्यीकरण कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में काकड़ीघाट में पवित्र कोसी एवं सिरौता नदी के संगम पर कत्यूरकालीन धार्मिक विरासत कर्कटेश्वर महादेव मंदिर का सुधारीकरण होगा।

इतनी धनराशि स्वीकृत

इस मन्दिर को मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत विकसित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मंदिर को मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत विकसित किए जाने को शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस स्वीकृत धनराशी से स्वामी विवेकानंद व बाबा नीमकरौरी महाराज की धातु निर्मित प्रतिमा का निर्माण भी किया जाना है। सड़क से तपस्थली तक पैदल मार्ग, घाट व पार्क निर्माण, व्यू प्वाइंट, मंदिर प्रांगण का सुंदरीकरण आदि कार्य भी प्रस्तावित हैं। जिस पर जनपद स्तर पर गठित तकनीकी कमेटी के गहन परीक्षण व संस्तुति के बाद 4.98 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। जिसमें अभी पहली किस्त के रूप में 1.99 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

कत्यूर राजवंश के दौर में स्थापित महादेव मंदिर का यह वही आध्यात्मिक स्थल है, जहां 1890 में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद अपने गुरु भाई अखंडानंद के साथ अल्मोड़ा जाते समय ठहरे थे। इस पहल से स्वामी विवेकानंद की तपस्थली रहा काकड़ीघाट पर्यटन मानचित्र में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

Exit mobile version