Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फालसीमा के पास हुई महिला की मौत मामले में यह अधिकारी जांच अधिकारी नामित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि दिनाँक 24 अक्टूबर, 2025 तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत वाहन सं० यू0 के0-01ए09269 सायं लगभग 07:15 बजे उदयशंकर नाट्य अकादमी के निकट गंगनाथ मंदिर के समीप अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे फोटो खिंचा रहे दम्पती को टक्कर मार दी गयी, जिससे महिला स्कूटी सहित सड़क से नीचे गिर गयी। जिसे पुलिस व एस०डी०आर०एफ० की टीम द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा महिला को मृतक घोषित कर दिया गया।

यह अधिकारी जांच अधिकारी नामित

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये है कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version