Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजकीय संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी यह खास ऐतिहासिक तलवार, है इतने साल पुरानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित राजकीय संग्रहालय में स्व. किशन सिंह बिष्ट की ऐतिहासिक तलवार शोभा बढ़ाएगी।

राजकीय संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी तलवार

इस तलवार को पर्यटक और दर्शक देख सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इस तलवार को बड़ी मुखानी, हल्द्वानी निवासी स्व. किशन सिंह बिष्ट के भतीजों वीरेंद्र सिंह बिष्ट व देवेंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से संग्रहालय को भेंट किया गया है। इस तलवार को अब राजकीय संग्रहालय की कलाकृतियों में शामिल किया जाएगा। बताया कि इससे संग्रहालय की शोभा तो बढ़ेगी ही साथ ही लोगों को इसके बारे में जानने का मौका मिलेगा।

दर्शक करेंगे दीदार

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के खड़ाऊ, बाखली-पिछाड़ी निवासी स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के पास एक ऐतिहासिक तलवार थी। यह तलवार 120 से 150 साल पुरानी है।

Exit mobile version