Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले का यह गांव मशरूम विलेज के रूप में किया जाएगा विकसित, किसानों की मजबूत होगी आर्थिकी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले का हवालबाग विकासखंड के देवलीखान गांव मशरूम विलेज के रूप में विकसित होगा।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

जानकारी के अनुसार इसके लिए जिला योजना के तहत उद्यान विभाग यहां 10 मशरूम यूनिट लगाएगा। एक यूनिट पर लगभग ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। किसानों को 90 प्रतिशत यानी 2.25 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी जबकि शेष 25 हजार रुपये स्वयं वहन करने होंगे। इन यूनिटों में बटन मशरूम का उत्पादन होगा। अक्तूबर से फरवरी के बीच एक सीजन में दो से तीन बार फसल ली जा सकती है। एक टन मशरूम कंपोस्ट से 200 से 250 किलो उत्पादन होगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा ताड़ीखेत, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे और द्वाराहाट ब्लॉकों में भी मशरूम उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

Exit mobile version