Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत यह रहेगा यातायात प्लान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विमल प्रसाद, सीओ यातायात अल्मोड़ा द्वारा थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

♐♐ जो निम्नवत है

🔰🔰 हल्द्वानी से कसार देवी, बिनसर को जाने वाले चौपहिया वाहन करबला धारानौला रुट से होते हुये जायेगे। हल्द्वानी से कसार देवी, बिनसर को जाने वाले चौपहिया वाहनो के लिये माल रोड में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

🔰🔰 बागेश्वर / पिथौरागढ़ को जाने वाले बड़े मालवाहक वाहन करबला – धारानौला रुट से होते हुये जायेगे।

🔰🔰 सोमेश्वर, रानीखेत को जाने वाले बड़े मालवाहक वाहन लोअर माल रोड होते हुये जायेंगे।

Exit mobile version