Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भड़केश्वर महादेव मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों उड़ाए, नेपाली मूल के किशोरों पर चोरी का आरोप

अल्मोड़ा: भड़केश्वर महादेव मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों उड़ाए, नेपाली मूल के किशोरों पर चोरी का आरोप

अल्मोड़ा: कोसी: आस्था के केंद्र भड़केश्वर महादेव मंदिर में चोरी की एक घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों और मंदिर समिति में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मंदिर में चोरी

मिली जानकारी के अनुसार महिला मंदिर का दान पात्र तोड़कर नकदी उड़ाने का आरोप नेपाली मूल के कुछ बच्चों पर लगा है।
मंदिर समिति के अनुसार, बीते कुछ दिनों पूर्व भी उन्हीं बच्चों द्वारा मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया था। उस समय मंदिर के महंत जी ने उन्हें पकड़कर कड़ी फटकार लगाई थी, जिसके बाद उन किशोरों ने अपना पता पांडेखोला बताया था। हालांकि, मिली-भगत या असावधानी का लाभ उठाकर इन किशोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि महंत जी की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए उन्होंने मंदिर के दान पात्र को तोड़ डाला और उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।

समिति ने की मांग

पवित्र स्थान पर हुई इस चोरी की घटना को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों में गहरा रोष है। समिति ने इसे आस्था पर कुठाराघात बताया है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले को गंभीरता से लेने और संज्ञान में लेकर ‌व कार्रवाई की मांग की है‌।

Exit mobile version