Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवती को डिजिटल अरेस्ट का दिखाया खौफ, की 1.70 लाख की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज


अल्मोड़ा: साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहें हैं। एक ऐसा ही मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है। ठगों ने अब बेस कैंपस की रहने वाली एक युवती से 1.70 लाख रुपये ठगे है।

साइबर ठगों का जाल

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस कैंपस में रहने वाली एक युवती के पास बीते दिनों एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले शातिर ठग ने युवती को उसकी कुछ व्यक्तिगत जानकारियां दीं, जिससे युवती को भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवती पर किसी मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए पुलिस और जेल का भय दिखाया। घबराहट में आकर युवती ठगों के झांसे में आ गई। आरोपी ने डरा-धमकाकर युवती से उसकी बैंक डिटेल और गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। इसके कुछ ही देर बाद युवती के खाते से 1.70 लाख रुपये साफ हो गए।

जांच शुरू

​खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर युवती को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने तुरंत मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई। अल्मोड़ा पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर अज्ञात शातिर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version