Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नई शिक्षा नीति 2020 पर तीन दिवसीय क्रियात्मक शोध कार्यशाला का हुआ समापन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नई शिक्षा नीति 2020 पर तीन दिवसीय क्रियात्मक शोध कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न विधाओं व तथ्यपरक खोजों के माध्यम से शिक्षकों का मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किया गया।

शिक्षक को समाज की रीढ़- अत्रेश सयाना

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में 11 विकासखंड के 82 शिक्षकों ने भाग लिया। डाइट प्राचार्य गोपाल गिरी गोस्वामी ने कहा कि क्रियात्मक शोध के माध्यम से कक्षा के ज्ञान को बाहरी ज्ञान से जोड़ा जा सकता है। वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्तकर्ता उमेश चंद्र पांडे ने नामांकन व गुणवत्ता के लिए मनोयोग से कार्य करने की बात कही। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने शिक्षकों को समाज की रीढ़ बताया। गोपाल सिंह गैड़ा ने तात्कालिक समस्याओं के समाधान के लिए क्रियात्मक शोध आवश्यक बताई।

मौजूद रहे

मौके पर डाइट प्रवक्ता ललित मोहन पांडे, अशोक बनकोटी, डॉ. पीसी पंत, बीसी पांडे, एम एस भंडारी, डॉ. एचसी जोशी, उमेश चंद्र पांडे, दीपक पांडे आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version