Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 10 जून से 12 जून तक चलेगा तीन दिवसीय “बाल विवाह मुक्त:उत्तराखण्ड” जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

जिसमे जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों,स्कूलों,कालेजों आदि में दिनांक 10 जून  2025 से 12 जून 2025 तक “बाल विवाह मुक्त:उत्तराखण्ड” तीन दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें उपरोक्त विषय के संबंध में जागरूकता शिविर, रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर व पम्फलेट आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जायेगा।

Exit mobile version