Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज से तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज, देश विदेश की सांस्कृतिक व साहित्यिक हस्तियां करेंगी शिरकत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 17 अक्टूबर से मल्ला महल में तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज होने वाला है।

सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को किया जाएगा साझा

मिली जानकारी के अनुसार इस फेस्टिवल का आयोजन ग्रीनहिल्स ट्रस्ट, अनकमोंसेंसेंस फिल्म्स, जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, द लर्निंग सर्किल, कुमाउंखंड, अल्मोड़ा किताब घर, होटल एसोसिएशन, कसार देवी होटल एसोसिएशन व स्टूडियो बार्दो के सहयोग से किया जा रहा है। फेस्टिवल आज 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस फेस्टिवल में देश विदेश की सांस्कृतिक व साहित्यिक हस्तियां शिरकत करेंगी। पहले दिन में वैश्विक जल संकट, पहाड़ों में फिल्ममेकिंग आदि पर चर्चा की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Exit mobile version