Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव का हुआ शुभारंभ

अल्मोड़ा: गुरुवार को कोरोना को मात देने के लिए तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत 11 ब्लॉकों समेत जिला मुख्यालय के दो केंद्रों में लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई।

शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

देश में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव अभियान के पहले दिन 3100 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अंतर्गत हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैसियाछाना, ताकुला, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण, चौखुटिया, देघाट, सल्ट और रानीखेत में तमाम केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया।

Exit mobile version