Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस गांव में एक साथ तीन गुलदारों की धमक से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी

अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लॉक के मटेला गांव में गुलदारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में भी इनकी चहलकदमी कैद हुई है।

गुलदारों का आतंक

जानकारी के अनुसार यहां बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे ग्रामीण गोपाल सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक साथ तीन गुलदार घूमते हुए कैद हुए हैं। जिस पर मंगलवार सुबह फुटेज देखी। इससे लोगों में दहशत बढ़ गई है। पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब गांव में एक साथ तीन गुलदार देखे गए हैं। आबादी के बीच गुलदारों की मौजूदगी से बच्चों और बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। जिस पर ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद वन विभाग अनजान बना हुआ है। वहीं रेंजर मोहन राम ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है।

Exit mobile version