Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीवाली जश्न में पटाखे फोड़ते समय तीन लोग झुलसे, पंहुचे अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की।

अस्पताल में कराया उपचार, मिली छुट्टी

इस आतिशबाजी में दिवाली की रात पटाखों से तीन लोग झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार नगर के जौहरी बाजार निवासी अनीता, दुगालखोला निवासी धीरज और विश्वनाथ निवासी अमन कुमार के झुलस गए। आतिशबाजी की चिंगारी से हाथ और पैर झुलसने पर परिजन तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Exit mobile version