Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से तीन ग्रामीण सड़कें बंद, आवाजाही ठप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लोग हुए परेशान

मिली जानकारी के अनुसार बारिश से सड़क मार्गों के बंद होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी जिले में तीन मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। पंतकोटली मोटर मार्ग, हिनौला- कानेखलपाटी मोटर मार्ग, सेराघाट- कुंजकिमौला मोटर मार्ग पर आवाजाही ठप रहीं। क्षेत्र के 15 गांवों की 5000 से अधिक आबादी का संपर्क भी जिला मुख्यालय से पूरी तरह कटा रहा।
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंद पड़े मार्गों को खोलने के लिए लोनिवि की जेसीबी मौके पर भेजी गई।

Exit mobile version