Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां एक गौशाला में घुसे धामन प्रजाति के तीन सांप, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल 17-03-2025 की सुबह 7.45 बजे पर ग्राम – नो गांव/ संतोली, तहसील – जैंती, ब्लोक-लमगड़ा ( अल्मोड़ा) से दिनेश सिंह बोरा के गौशाला में तीन सांप घुस गये थे। जिससे हड़कंप मच गया।

सकुशल किया रेस्क्यू

जिसके बाद इसकी सूचना विभाग को दी गई। जिस पर तुरंत त्वरित कार्यवाही करते हुए रेंज स्टाफ को घटना स्थल में भेजा गया। संबंधित कर्मचारियों द्वारा सफलता पूर्वक सांपों का विधिवत रेस्क्यू कर उन तीनों सांपों को उनके उनके वास स्थल में सुरक्षित छोड़ा गया।

रहें शामिल

इस मौके पर रेस्क्यू में कुन्दन सिंह बगडवाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, वन आरक्षी एवं खुशाल सिंह फर्त्याल वन दरोगा आदि सम्मिलित रहे। आर.ओ, जैंती का भी अच्छा सहयोग रहा‌। बताया कि सांप का हिंदी नाम धामन, अंग्रेजी नाम Indian rat snake व वैज्ञानिक नाम – Ptyas mucosa होता है। यह तीन मीटर से भी अधिक लम्बे होते हैं।

Exit mobile version