Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक से 21 साल की निकिता ने दर्ज की बड़ी जीत, बनीं क्षेत्र पंचायत सदस्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 24 जुलाई को पहले चरण के और 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान हुए।

आज मतगणना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 31 जुलाई को मतगणना हो रही है और परिणाम सामने आए रहें हैं। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे आज (31 जुलाई) शाम तक घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में मतगणना शुरू हो गई, जिसमें 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे आयोग की वेबसाइट secresult.uk.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

निकिता ने रचा इतिहास

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की सीट कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता ने 21 वर्ष की उम्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है। निकिता को 456 वोट मिले है। उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा को 415 मत प्राप्त हुए हैं। निकिता की जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। निकिता का कहना है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं।

Exit mobile version