अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 24 जुलाई को पहले चरण के और 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान हुए।
आज मतगणना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 31 जुलाई को मतगणना परिणाम सामने आए रहें हैं। सुबह 8 बजे से राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में मतगणना शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे आयोग की वेबसाइट secresult.uk.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत परिणाम
वहीं अल्मोड़ा के महतगांव ग्राम पंचायत से दीपक हर्बोला और इंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन कराया था। दीपेश को 123 मत मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्र सिंह को केवल 70 मत मिले हैं। दीपेश ने 53 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। अमेरिकन आईटी कंपनी अपवर्क में काम करने वाले करीब 24 वर्षीय दीपेश हर्बोला को ग्रामीणों ने अपना प्रधान चुना है। उनकी जीत पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। दीपक का कहना है कि जिस विश्वास के साथ ग्रामीणों ने उन्हें चुना है उसे वह हमेशा बनाए रखेंगे और गांव की समस्याओं का हल करेंगे। बीएससी के बाद मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स किया। इसके बाद उनका चयन अमेरिकन आईटी कंपनी अपवर्क के लिए हो गया था। वर्तमान में दीपक एमएससी भी कर रहे हैं।