Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आज पहले दिन सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत के पदों से 93 लोगों ने वापस लिए नाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की प्रक्रिया दिनांक 2 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 5 जुलाई 2025 तक चली।

नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की प्रक्रिया

इस अवधि में जनपद में सदस्य ग्राम पंचायत , प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत पदों हेतु कुल 6902 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिनका विस्तृत विवरण इस प्रकार है –
📌सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु कुल 2541 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 448 नामांकन पत्रों को जांच में निरस्त किया गया। वैध पाए गए नामांकन पत्रों की संख्या 2093 रही।
📌प्रधान ग्राम पंचायत पद हेतु 2827 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 53 निरस्त हुए और 2774 वैध नामांकन पत्र पाए गए।
📌सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु कुल 1329 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 54 पत्र निरस्त हुए तथा 1275 पत्र वैध पाए गए।
📌सदस्य जिला पंचायत पद हेतु कुल 205 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कोई भी निरस्त नहीं हुआ और सभी 205 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
📌कुल अवैध पाए गए नामांकन प्रपत्रों की संख्या 555 रही।

नामांकन वापसी

नामांकन वापसी की पहली तिथि यानी आज कुल 93 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। जिनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 6, प्रधान ग्राम पंचायत के 51, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 30 तथा सदस्य जिला पंचायत के 6 नामांकन शामिल हैं।

जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में पदों की संख्या निम्नानुसार है

📌सदस्य ग्राम पंचायत- 8242
📌प्रधान ग्राम पंचायत- 1160
📌सदस्य क्षेत्र पंचायत- 391
📌सदस्य जिला पंचायत- 45

Exit mobile version