Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: हवालबाग विकासखंड क्षेत्र पंचायत 25-गरगूठ सीट से प्रत्याशी अंशुमा महेंद्र नेगी ने घर-घर जाकर मांगे वोट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पहले चरण के मतदान हो गये है। जिसके बाद अब 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान होने हैं।

किया जनसंपर्क

जानकारी के अनुसार इसी क्रम में हवालबाग विकासखंड क्षेत्र पंचायत 25-गरगूठ सीट से प्रत्याशी अंशुमा महेंद्र नेगी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने समर्थकों के साथ सरकार की आली, भनार, गरगूठ आदि गांवों का भ्रमण कर चुनाव चिन्ह अनार पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। साथ ही विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रहें मौजूद

इस मौके पर महेंद्र नेगी, प्रेमा बिष्ट, प्रेमा किरमोलिया, हेमा कांडपाल, चंपा कांडपाल, मीना जोशी समेत कई समर्थक मौजूद रहे।

Exit mobile version