Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: स्याल्दे विकासखंड की 95 ग्राम सभाओं में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

इसी क्रम में चुनाव होने से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्याल्दे विकासखंड की 95 ग्राम सभाओं में कई प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जिसमें 14 ग्राम सभाओं में प्रधान पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं 36 क्षेत्र पंचायत सदस्य में से पांच सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद

इसमें लक्ष्मण गिरी, तनुजा गोस्वामी, गंगा आर्या, जितेंद्र सिंह, मुन्नी देवी और ग्राम प्रधान में अमन सिंह, आशा देवी, पुष्पा देवी, लीला देवी, हेमंत सिंह, अनोप सिंह, नीलम आर्या, हरीश नैनवाल, नीमा, कैलाश पपनोई, रजनी, हरीश चंद्र सिंह, माहेश्वरी देवी, पूजा आदि निर्वाचित हुए हैं।

Exit mobile version