Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन प्रक्रिया समाप्त, अब तक इतने प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, देखें आंकड़ा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम में जिले के सभी 11 विकासखंडों में नामांकन और मत प्रपत्रों को खरीदने के लिए दावेदारों की भीड़ रही। पंचायती चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई है।

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

जिसमें सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच और दस व 11 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। चार दिनों तक चली प्रक्रिया के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 205 उम्मीदवार फिलहाल मैदान में हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य में 1320, ग्राम प्रधान में 2815 और ग्राम पंचायत सदस्य में 2531 दावेदारों ने नामांकन कराया है।

Exit mobile version