Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अलर्ट मोड पर पुलिस, अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 08.07.2025 को थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 गोकुल टम्टा व पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना तिराहा,  धौलछीना की तरफ से अभियुक्त विशम्बर दत्त उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व0 पूरन चन्द्र निवासी ग्राम पेटशाल, धौलछीना जिला अल्मोड़ा को 52 पव्वे कुल 13 बोतल माल्टा मार्का अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा दिनांक 09.07.2025 को थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी चौकी जागेश्वर उ0नि0 भगवान गिरी गोस्वामी मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वृद्ध जागेश्वर तिराहा से अभियुक्त चन्दन सिंह नेगी उम्र 35 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह नेगी निवासी ग्राम गुन्जरखाली तहसील भनोली थाना दन्या जिला अल्मोड़ा को 100 पाउच अवैध मसालेदार माल्टा शराब के गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Exit mobile version