अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में बीते कल 14 जुलाई से चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
चुनाव चिन्ह बांटे
जानकारी के अनुसार जिले के छह विकासखंडों में चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग की ओर से निर्धारित 40 चुनाव चिह्न का आवंटन अल्फाबेट के हिसाब किया गया है। सोमवार दोपहर दो बजे बाद ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया में चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
चुनाव चिन्ह
वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पहला और दूसरा चिह्न आम, ओखली, प्रधान पद के लिए अनाज की बाली, अन्नास, क्षेत्र पंचायत के लिए अनार, अंगूठी, जिला पंचायत सदस्य के लिए उगता सूरज, कप प्लेट समेत कई अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।