Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: द्वाराहाट के गनोली बूथ पर आज पुनर्मतदान, इतने प्रतिशत पड़े वोट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अन्तर्गत विकासखंड द्वाराहाट के मतदेय स्थल संख्या 46 – रा० प्रा० वि० गनोली में सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु आज पुनर्मतदान कराया गया।

दोबारा कराया मतदान

दरअसल गत 28 जुलाई को हुए मतदान के दौरान गनोली बूथ पर 59 मतपत्र गलत फट जाने के कारण पहले नंबर पर अंकित अनार चुनाव चिह्न गायब हो गया था। जिसकी शिकायत करने का बाद वहां पुनः वोट डाले गए। जिला निर्वाचन अधिकारी की संस्तुति के आधार पर मतदान प्रक्रिया में हुई त्रुटि को दृष्टिगत रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने गहन विचारोपरांत निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु उक्त स्थल पर पुनर्मतदान की अनुमति प्रदान की थी। साथ ही निर्वाचन आयोग ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए। वहीं निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को इस मतदेय स्थल पर पुनर्मतदान संपन्न कराया गया।
पुनर्मतदान
गनोली, द्वाराहाट
48.54 %

कुल मतदाता = 410
कुल पड़े वोट : 199
स्त्री : 110
पुरुष : 89

Exit mobile version