Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: यहां सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु कल होगा दोबारा मतदान, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अन्तर्गत विकासखंड द्वाराहाट के मतदेय स्थल संख्या 46 – रा० प्रा० वि० गनोली में सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु पुनर्मतदान कराया जाएगा।

दी यह जानकारी

जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी की संस्तुति के आधार पर मतदान प्रक्रिया में हुई त्रुटि को दृष्टिगत रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने गहन विचारोपरांत निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु उक्त स्थल पर पुनर्मतदान की अनुमति प्रदान की है। निर्वाचन आयोग ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं। निर्धारित कार्यक्रमानुसार अब 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को इस मतदेय स्थल पर पुनर्मतदान संपन्न कराया जाएगा।

Exit mobile version