Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अल्मोड़ा जिले में इन पदों पर बदले आरक्षण, आरक्षण और आवंटन की समय सारणी निर्धारित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थान और पदों के आरक्षण और आवंटन के संबंध में शासन द्वारा समय सारणी निर्धारित की गई है। 

दी यह जानकारी

इसमें उक्त पदों के अंतिम आरक्षण आवंटन प्रस्ताव का दिनांक 13 जून 2025 को अंतिम प्रकाशन कर दिनांक 14 से 15 जून 2025 को आपत्तियां प्राप्त की जानी है। प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई दिनांक 16 जून 2025 एवं 17 जून 2025 को विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक की  जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत के स्थान और पदों के अंतिम आरक्षण/ आवंटन प्रस्ताव के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी , सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए सदस्य तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में नामित किए गए हैं। उन्होंने इस समिति को निर्देश दिए हैं प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई के उपरांत परीक्षण कर अपना स्पष्ट मंतव्य/ संस्तुति अथवा  असंस्तुति सहित जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

Exit mobile version