Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रधान, क्षे०पं० सदस्य, जि०पं० सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए बिके इतने नामांकन पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। अल्मोड़ा में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए बीते कल मंगलवार को कुल 618 नामांकन पत्र बिके।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस संबंध में पंचायत चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 167 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।‌इससे 15,750 रुपये प्राप्त हुए। प्रधान पद के लिए 291 नाम पत्र बिके, इससे 56100 राशि प्राप्त हुई। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 121 नाम पत्र बिके, जिससे 25800 धनराशि प्राप्त हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 39 नामांकन पत्र बिके। इससे 11925 की राशि प्राप्त हुई। जिसमें कुल इन नामांकन पत्रों की बिक्री से 109575 लाख रुपये धनराशि प्राप्त हुई।

Exit mobile version