Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: परिवहन विभाग की ओर से चुनाव के लिए इतने वाहनों का अधिग्रहण, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है।

दी यह जानकारी

वहीं इन चुनाव को लेकर परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार चुनाव में मतदान दलों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें कुल 833 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें चुनाव ड्यूटी के लिए 303 बसें और 530 हल्के वाहन शामिल है। इसके अलावा पुलिस विभाग के लिए 61 हल्के वाहन, 22 बसें और छह ट्रक भी अधिग्रहण किए गए हैं।

Exit mobile version