Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिले के पांच ब्लॉकों में दूसरे चरण में मतदान सम्पन्न, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक दिखा उत्साह, इतने फीसदी हुआ मतदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान हुए।

प्रशासन व पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं रहीं चाक चौबंद

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत द्वितीय चरण में जनपद के 5 ब्लॉक हवालबाग, द्वाराहाट,भिकियासैंण, स्याल्दे, सल्ट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। दूसरे चरण में 59.24 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। सभी पांच ब्लाकों में देर शाम तक 81260 महिलाओं और 76805 पुरुषों ने मतदान किया। सुबह 08 बजे से मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों की कतारें लगने लगी है। जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के सभी ब्लॉकों में मतदान बीते कल दूसरे चरण में कुल 59.24 फीसदी मतदान हुआ।

Exit mobile version