Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रथम चरण के सभी ब्लॉकों में मतदान, शाम 04 बजे तक इतने फीसदी हुआ मतदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। आज 24 जुलाई को पहले चरण के मतदान हुआ।

प्रशासन व पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद

जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज धौलादेवी, लमगड़ा, चौखुटिया, ताकुला, भैंसियाछाना, ताड़ीखेत ब्लॉक में मतदान हुए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मतदान के लिए उत्साह दिखा। जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के सभी ब्लॉकों में मतदान आज दोपहर 04 बजे तक 52.53 फीसदी मतदान हुआ।

Exit mobile version