Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोमांचक मोड़ पर बिलियर्ड्स मुकाबला: फाइनल में दीपक ढेला ने बनाई जगह, कल होगा दूसरा सेमीफाइनल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में स्थानीय स्तर पर आयोजित बिलियर्ड प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दीपक ढेला ने सनी भाई को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल, यानी 3 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले में अरुण गुप्ता और सनी कचहरी बाजार आमने-सामने होंगे। पहले सेमीफाइनल के दौरान आयोजक मंडल के सदस्य और खेल प्रेमी विशेष रूप से मौजूद रहे।

रहें मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से संचालक अजय पाल मेहरा, संजीव अग्रवाल, ललित रौतेला, गिरधारी भाई, नितेश पाल, सचिन भारती, पंकज रावत, राहत भाई, सुमित भाई, मनीष भाई सहित बड़ी संख्या में बिलियर्ड प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version