Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिनसर अभ्यारण में लगातार बढ़ रही बाघ की चहलकदमी, वन विभाग की बढ़ी चिंता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बिनसर अभ्यारण में लगातार बाघ की चहलकदमी दिख रहीं हैं।

बाघ की सक्रियता

मिली जानकारी के अनुसार यहां लगातार तीन बार बाघ के ट्रैप होने की सूचना है। इसके बाद अब विभाग ने यहां अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों बिनसर अभ्यारण में दो बार बाघ की गतिविधियां सामने आई थी। सुरक्षा के लिहाज ने वन विभाग के अधिकारियों ने अभ्यारण से लगे गांवों के ग्राम प्रधानों को बाकायदा पत्र भेजकर अभ्यारण क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की जानकारी दी। टीम जंगल में लगातार गश्त कर रही है।

की यह अपील

साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि बिनसर आने वाले पर्यटक और आसपास के ग्रामीण एहतियात बरतें।

Exit mobile version